
भारत से सहमे कंगारू
खैर आंकड़ों को अब बदला नहीं जा सकता लेकिन भारतीय टीम के खेल ने क्रिकेट पंडितों का नजरिया जरूर बदलकर रख दिया है। इन्हीं में एक है पूर्व कंगारू क्रिकेटर और वर्तमान में क्रिकेट एक्सपर्ट डीन जोंस। जोंस ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम की तुलना 80 के दशक की खौफनाक विंडीज टीम से की है। जोंस का कहना है विपक्षियों में खौफ पैदा करने के मामले में यह टीम उस दौर की वेस्टइंडीज टीम के जैसी ही है। अक्टूबर 2016 से विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम चल रही भारत के बारे में बार करते हुए जोंस ने कहा, 'अब भारत और 80 के दौर वाली वेस्टइंडीज टीम में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने अपनी लय पा ली है और अब वे किसी के घर में जाकर जीत हासिल कर सकते हैं। विंडीज टीम खौफ पैदा करने में माहिर थी और यही चीज इस समय भारत कर रहा है।' जोंस ने यह बात अपने एक कॉलम में लिखी है।
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन दौरे के बाद अब न्यूजीलैंड में धोनी तोड़ सकते हैं सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत की 'असली' ताकत पेस तिकड़ी
जोंस के इस कथन के पीछे भारत की उस पेस तिकड़ी का अहम योगदान है जिसने हाल ही में वेस्टइंडीज के धुरंधर दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली तिकड़ी बनी थी। ऐसा करते ही उन्होंने विंडीज के जोएल गार्नर, माइकल हॉल्डिंग और मैल्कम मार्शल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी मार्ने मॉर्कल, डेल स्टेन और मखाया नतिनी का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। बता दें कि इसमें भी जसप्रीत बुमराह ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक पारी में पांच-पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। ऐसा करने वाले वे पहले एशियाई गेंदबाज बने थे।

फिलहाल बुमराह को दिया गया है आराम
बता दें कि भारत ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर पहली एशियाई टीम होने का गौरव हासिल किया था। इससे पहले भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर करीबी लड़ाई लड़ी थी। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बेहद सफल दौरे का अंत करके न्यूजीलैंड में पहुंच चुकी है जहां पर उसको 5 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत का यह दौरा 23 जनवरी से नेपियर में पहले वनडे मैच के साथ शुरू हो जाएगा। इस दौरे पर भी बुमराह को आराम दिया गया है। जबकि बल्लेबाजी में शुभमन गिल पहली बार टीम इंडिया में वनडे पदार्पण करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
