आखिर क्यों डीन जोंस ने कहा- हंसना बंद करो इमरान, मैं जानता हूं कि आपने...

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस की बल्लेबाजी का हर कोई मुरीद था। उनकी गिनती महान क्रिकेटरों में की जाती है जिन्होंने अपने दाैर में अफ्रीकी टीम में नई जान भरने की भूमिका निभाई थी। 58 साल के डीन जोंस ने फिलहाल पाकिस्तान दाैरे पर हैं, जहां उन्होंने पूर्व क्रिकेटर व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात की। इस दाैरान की एक तस्वीर डीन जोंस ने अपने ट्वीट पर शेयर की और 1990 लम्हा याद कर इमरान से कहा कि मुझे देखकर हंसना बंद करो।

दरअसल, तस्वीर में डीन जोंस इमरान खान से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और दोनों ही खिलाड़ी इस दौरान मुस्कुराते दिख रहे हैं। डीन जोंस ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हंसना बंद करो इमरान। मैं जानता हूं कि आपने मुझे एमसीजी टेस्ट में पहली गेंद पर आउट कर दिया था।' उन्होंने साथ ही इमरान खान को टैग भी किया। 1992 वर्ल्ड कप का चैंपियन पाकिस्तान बना था। यह पहला माैका था जब इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुआ था।

बता दें कि जोंस ने 1990 का लम्हा याद करते हुए यह ट्वीट किया। दरअसल, जोंस जनवरी 1990 में मेलबर्न में खेले गए उस टेस्ट मैच का जिक्र कर रहे थे, जिसमें इमरान ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया था। पाकिस्तान को इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 92 रन से हराया था। हालांकि मैन ऑफ द मैच पाकिस्तान के वसीम अकरम बने थे जिन्होंने मुकाबले में कुल 11 विकेट लिए।

डीन जोंस ने 1984 से 1994 के बीच 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले हैं। जबकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने 88 टेस्ट और 175 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 3 टेस्ट और 15 वनडे मैच ऐसे रहे हैं, जिनमें डीन जोंस और इमरान खान साथ खेले। इमरान खान ने डीन जोंस को टेस्ट मैचों में दो बार आउट किय है। वे वनडे में जोंस का विकेट एक बार भी नहीं ले पाए।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 14:15 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+