IND vs AUS: 'भारत इस बार नहीं तो कभी ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीत पाएगा सीरीज'

India vs Australia: If Virat & Co.don't win this time,they will never win: Dean Jones|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं की विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया से खास लगाव है और यह लगाव कंगारूओं को बिल्कुल रास नहीं आता। क्योंकि यह कंगारू कोहली के पसंदीदा 'शिकार' हैं। इस बात को इसी से समझा जा सकता है कि कोहली ने अब तक यहां 8 टेस्ट मैच खेले हैं और 62 की औसत से 992 रन बनाए हैं। इसके अलावा अभी चार मैचों की सीरीज भी सामने आ चुकी है। विराट और उनकी सेनी की नजरें इस बार कंगारू किला धवस्त करने पर टिकी हैं।

ऐसे में ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। डीन जोंस से जब विराट कोहली की बल्‍लेबाजी में कमी को बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी में कमी तलाशना उसी तरह है जिस तरह मोनालिसा में कोई कमी तलाशना।

जोंस ने आगे कहा, 'पिछले दौरे पर विराट शानदार रहे। केवल 8 पारियों में उन्होंने चार शतक जड़ दिए थे।' इसके साथ ही उन्होंने मेजबानों को भारतीय कप्तान विराट कोहली से सावधान रहने की सलाह भी दी। जोंस की यह राय ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल से उलट है। चैपल का मानना है कि इस सीरीज में भारतीय टीम को कुछ कमी खलेगी और इस कारण विराट की टीम हार जाएगी।

इसके साथ ही जोंस ने कहा ,'भारत अगर यह सीरीज नहीं जीत सका तो ऑस्‍ट्रेलिया में कभी नहीं जीत पाएगा। भारत हर प्रारूप में ऑस्‍ट्रेलिया से मीलों आगे हैं।' बता दे बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज हो चुकी है।

Story first published: Saturday, December 1, 2018, 11:40 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+