Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई टेस्ट- पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 288/5

मुंबई। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में पहले दिन इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होते वक्त बेन स्टोक्स (25) और जोस बटलर (18) नॉटआउट थे।

खास बातें:

  • आज सबसे पहले मेहमान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
  • इंग्लैंड ने काफी अच्छी बैटिंग की।
  • अपना पहला मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) ने सर्वाधिक स्कोर किया।
  • वहीं मोइन अली (50) अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे।
  • दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।
  • कीटन जेनिंग्स चेतेश्वर पुजारा के शिकार बने।
  • वे कप्तान एलिस्टर कुक के साथ ओपनिंग करने उतरे थे।
  • भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन (75/4) ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अच्छी शुरुआत करने वाले इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
  • दिन के पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 94 ओवरों में 288 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं।

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर और जयंत यादव।

इंग्लैंड -: एलिस्टर कुक (कप्तान), जॉनी बेयर्सटो, जोस बटलर, केटन जेनिंग्स, मोइन अली, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जैक बाल और जेम्स एंडरसन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+