Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं जब उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) से कारण बताओ नोटिस मिला। यह नोटिस इसलिए मिला क्योंकि कार्तिक ने बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्तिक किसी अन्य टीम के ड्रेसिंग रूम में शामिल हुए जिसकी कुछ तस्वीरें बोर्ड के हथ लगी हैं। कार्तिक बीसीसीआई की बिना अनुमति के बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम त्रिन्बागो नाइट राइडर्स में शामिल हुए।

यह नोटिस कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी त्रिन्बागो नाइट राइडर्स के एक प्रोमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने को लेकर है। 34 वर्षीय कार्तिक त्रिन्बागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में और सेंट किट्स ऐंड नेविस के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए सीपीएल के पहले मैच में भी दिखे थे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हमें तस्वीरें मिली हैं जिनमें कार्तिक त्रिन्बागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उन्हें नोटिस जारी कर यह सवाल पूछा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द क्यों ना कर दिया जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक दिनेश कार्तिक को किसी अन्य फ्रेंचाइजी लीग में नहीं दिखना चाहिए था। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के नियम के मुताबिक, वह किसी अन्य प्राइवेट लीग से नहीं जुड़ सकते हैं। फिलहाल अभी कार्तिक ने नोटिस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन उम्मीद है कि वो मांफी मांग लें। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय एक दिवस चैंपियनशिप 24 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें कार्तिक तमिलनाडु के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कार्तिक ने भारत की ओर से 26 टेस्ट मैच, 94 वनडे मैच और 32 टी20 मैच खेले हैं।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 12:46 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+