दशकों की दोस्ती, प्यार और सम्मान! पापा की फोटो शेयर कर रोहन ने बताई क्रिकेट की खूबसूरती

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेट रोहन गावस्कर ने 1983 विश्व कप जीत के विजेताओं की एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके पिता सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और कपिल देव दिखाई दे रहे हैं। तीनों दिग्गज आपस में खाने पर बैठे हुए कुछ हंसी मजाक के पल बिता रहे हैं।

रोहन गावसकर ने भारत के लिए 11 वनडे मैच खेले हैं और उन्होंने ट्विटर पर ये फोटो शेयर करते हुए एक खेल की खूबसूरती को जताने की कोशिश की है। रोहन लिखते तीनों पूर्व क्रिकेटरों की फोटो शेयर करके कैप्शन में लिखते हैं- दशकों की दोस्ती, हंसी, प्यार और इज्जत। टीम खेल की खूबसूरती यही होती है कि आप जिंदगी भर के लिए दोस्ती बना लेते हो।

जब 1983 का विश्व कप जीता गया तब कपिल देव टीम के कप्तान थए और सुनील गावस्कर व मोहिंदर अमरनाथ ने इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया को पहला आईसीसी खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था।

इस जीत के 38 साल बाद इन तीन दिग्गजों की फोटो सच्ची दोस्ती की भावना को सही मायनों में व्यक्त करती है जहां इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी आपसी रिश्ते वैसे ही हैं।

भारत ने तब वह प्रतियोगिता तमाम तरह के विपरीत हालातों के बावजूद जीत ली थी और क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर कप उठाया था।

प्रतियोगिता के दौरान कपिल देव ने 8 मैचों में 60.6 की औसत से 303 रन बनाए थे जबकि मोहिंदर अमरनाथ ने इतने ही मैचों में 237 रन किए थे।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो रोजर बिन्नी ने 8 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे।

इन सब यादों को संजोकर एक फिल्म का निर्माण किया गया है जो 83 के नाम से आ रही है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और अब प्रमोशन का दौर है। कपिल का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। ऐसा लगता है किसी ना किसी बहाने से 1983 विश्व कप की जीत लगातार जिंदा रहेगी।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 15:52 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+