Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शेन वॉटसन ने बताया दुनिया में बेस्ट सेल्फी लेने वाले क्रिकेटर का नाम

नई दिल्ली: शेन वॉटसन को हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक प्रोग्राम में देखा गया जिसमें उनसे कुछ सवाल पूछे जा रहे थे। इस पूर्व कंगारू ऑलराउंडर ने भी इन सवालों का काफी मजाकिया जवाब दिया। उन्होंने रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, और राहुल द्रविड़ को उन सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के रूप में नामित किया जिनकी कप्तानी तले वे खेले थे।

जबकि अपने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी और तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को जिम में समय बिताने के लिए सबसे अच्छा दोस्त बताया।

एक अन्य सवाल के जवाब में, शेन वॉटसन ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और मनोरंजन के मामले में शानदार पहचान बनाने वाले क्रिस गेल को क्रिकेट की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सेल्फी लेने वाला खिलाड़ी बना दिया।

क्रिस गेल और वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के एक हिस्से के रूप में ड्रेसिंग रूम साझा किया है। फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने के बाद क्रिस गेल आगामी आईपीएल संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेलेंगे।

इस बीच, वॉटसन को उम्मीद है कि चेन्नई टीम के साथ उनका एक और शानदार वर्ष गुजरेगा। इस बार का आईपीएल वॉटसन के लिए फ्रेंचाइजी के साथ उनका आखिरी हो सकता है, यह देखते हुए कि आईपीएल 2021 की नीलामी मेगा होगी सभी खिलाड़ियों को नीलामी पूल में वापस जाना है और टीम के पास सीमित संख्या में रिटेन करने लायक खिलाड़ी होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए वाॅटसन ने पोंटिंग की कप्तानी के समय खुद को एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उभारा था। इसके बाद 2008-11 तक शेन वाॅर्न ने राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी की जिसमें वाॅटसन टीम के हिस्सा रहे। फिर द्रविड़ के अंडर भी वाॅटसन खेले। द्रविड़ ने 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी की थी। वहीं वॉटसन ने मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी करते हैं, उनके अंडर में भी 2016 और 2017 में खेला है।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 9:27 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+