आईपीएल मैच के दौरान लगे चौकीदार चोर के नारे, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। आपने क्रिकेट मैच के दाैरान दर्शकों को कुछ खिलाड़ियों के नाम लेकर नारे लगाते हुए सुना होगा। लेकिन सोमवार को हुए आईपीएल सीजन-12 के चाैथे मुकाबले में उस समय सभी हैरान रह गए जब स्टेडियम में माैजूद दर्शकों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी देखने को मिली। स्टेडियम में बैठे कुछ दर्शक अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चाैकीदार चोर है' नाम के नारे लगाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
दरअसल, यह वाक्या उस दाैरान हुआ जब राजस्थान राॅयल्स व किंग्स इलवेन पंजाब की टीमें आपस में भिड़ रही थीं। मैच के दाैरान कुछ दर्शक अनोखे तरीके से कैमरे में नजर आए। कुछ दर्शक एकसाथ सीधे ख़ड़े हो गए, जिन्होंने अपने शरीर पर पेंट के जरिए चाैकीदार चोर है का इंग्लिश में एक-एक शब्द लिखा था। इन दर्शकों को इस तरीके से देख सभी हैरान रह गए। इसके बाद दर्शक 'चाैकीदार चोर है' नारे के साथ गूंजते सुनाई दिए। यह वाक्या तब देखने को मिला जब पंजाब की टीम अपनी पारी का 19वां ओवर खेल रही थी।
चौक़ीदार की खुल गई पोल,
— Amarinder Singh Raja (@RajaBrar_INC) March 26, 2019
बीच मैच, मच गया शोर....
“चौक़ीदार चोर है...!” pic.twitter.com/7zehsrIZGY
बता दें कि मोदी खुद को 'देश का चौकीदार' कहते रहे हैं। वहीं चौकीदार चोर है का नारा कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है। मैच के दाैरान दर्शकों का सरकार के प्रति रोष पहली बार बार देखने को मिला है। अभी तक ऐसा ही होता रहा है कि दर्शक उन खिलाड़ियों के खिलाफ नारी करते थे जो किसी कारण बदनामी झेलते थे। हाल ही में हार्दिक पांड्या के खिलाफ नारेबाजी देखने को मिली थी। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
