Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI करेगा बदलाव, रवि शास्त्री को कोच पद के लिए दोबारा करना होगा अप्लाई

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के समाप्त होने के बाद अब बीसीसीआई भारतीय टीम के कोच स्टाफ में बदलाव करने की तैयारी है। बीसीसीआई जल्द हेड कोच और सहयोगी स्टाफ पद के लिए आवदेन जारी करेगा। टीम को गेंदबाज व बल्लेबाज के रूप में किसी नए कोच का साथ मिलना तय है लेकिन देखने वाली बात यह होगी किया सवालों के घेरे में फंसे रवि शास्त्री को फिर से टीम का मुख्य कोच बनाया जाता है या नहीं। हालांकि विश्व कप के समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने उनका 45 दिन का कार्यकाल बढ़ा दिया है क्योंकि टीम को अक्तूबर की शुरूआत में विंडीज दाैरे के लिए रवाना होना पड़ेगा। इसके बाद शास्त्री को फिर से कोच पद संभालने के लिए अप्लाई करना होगा।

बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, "हमारी वेबसाइट पर एक या दो दिन में इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। सहयोगी स्टाफ के अलावा टीम मैनेजर पद के लिए भी नए सिरे से आवदेन मंगाए जाएंगे।" विंडीज दौरे के खत्म होने के बाद 15 सितम्बर से दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी और उम्मीद की जा रही है, कि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को उनका नया हेड कोच और नया कोचिंग स्टाफ मिल जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रमण्यम टीम मैनेजर है और उनको साल 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन अब उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

कोहली को लेकर भी हो सकती है चर्चा
वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2020 टी20 विश्वकप जबकि 2023 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कोहली को कप्तानी से हटाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई में दो कप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक रोहित शर्मा को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, वहीं विराट कोहली को सिर्फ टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता हैय़ आईएएनएस से बात करते हुए बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि विंडीज सीरीज से पहले बोर्ड इस पर चर्चा करेगा कि क्या रोहित को वनडे टीम का कप्तान बनाया जाए और कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखें।

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+