Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेन स्टोक्स को मिला प्लेयर ऑफ द इयर का अवॉर्ड, पीसीए ने दिया सम्मान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पेशेवर क्रिकेटरों के संघ (पीसीए) के पुरस्कारों में 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया। स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी, जिसमें वह जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय फाइनल में 'मैन आफ द मैच' रहे थे। 28 साल के खिलाड़ी ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बेन स्टोक्स इसी के साथ यह अवॉर्ड पाने वाले इंग्लैंड के छठे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। डरहम के रहने वाले बेन स्टोक्स ने बुधवार को सिमोन हार्मर, रेयान हिगिन्स और डॉम सिबले को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।

बीबीसी ने बेन स्टोक्स के हवाले से लिखा है, 'आपको जब यह अवॉर्ड मिलता है तो आपको काफी गर्व महसूस होता है क्योंकि आपके साथी इसके लिए आपको वोट देते हैं।'

और पढ़ें: भारत की वो 5 सलामी जोड़ियां जिनके आगे गेंदबाजों ने टेके घुटने, बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'हमने 2019 में एक टीम के तौर पर जो किया वो शानदार है। विश्व कप जीतना, एशेज ड्रॉ कराना, ऐसा सीजन शानदार रहा। इस पर मुझे गर्व है।'

बेन स्टोक्स ने कहा, 'इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं खुश हूं कि खिलाड़ी सोचते हैं कि मैं इस साल के प्रदर्शन के आधार पर पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने लायक हूं।'

और पढ़ें: कोई भी भारतीय बल्लेेबाज नहीं कर पाया ऐसा, मयंक अग्रवाल ने तोड़ा धवन का रिकाॅर्ड

समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी, जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्रॉड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 19:00 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+