सहवाग बोले पैसों के लिए भारत की तारीफ करते हैं शोएब अख्तर
टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाने वाले वीरेंद्र सहवाग अपने ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सहवाग ने रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर पर निशाना साधा है। सहवाग ने एक साक्षात्कार में कहा कि शोएब अख्तर अच्छे दोस्त है, वह भारत में बिजनेस शुरु करना चाहते हैं। इसीलिए वह भारत की तारीफ करते हैं, ताकि उन्हें कमेंट्री के लिए अच्छे पैसे मिल सके।
#Asia cup: धोनी के कटे सिर वाले एड पर शास्त्री ने कहा नो कमेंटस
सहवाग कहते हैं कि आप जब भी टीम इंडिया की कमेंट्री में अख्तर को सुनेंगे तो नोटिस करेंगे कि वह भारत की तारीफ करते रहते है। उन्होंने कहा कि जब वह मैदान में भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते थे तो भारत के लिए उनके अंदर कोई प्यार नहीं था, लेकिन पैसा सबकुछ करा सकता है।
सहवाग यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मोहम्मद युसुफ, सकलैन मुश्ताक और राना नावेद भी भारत में आना चाहते हैं, वह पाक चैनल में काम करते हैं लेकिन ऐसे में अगर उन्हें यहां एक लाख रुपए मिलते हैं तो वह पाक के 2 लाख के बराबर होगा। बहरहाल अब यह देखने वाली बात होगी अख्तर सहवाग का किस तरह से जवाब देते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
