बस दीपिका पादुकोण ही मेरे किरदार को पर्दे पर उतार सकती हैं: हरमनप्रीत कौर

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर आज जवां दिलों की धड़कन बन चुकी है और इसी वजह से इस वक्त फिल्मी दुनिया के लोगों की नजर उनके सफर पर लगी हुई है और जिसके चलते हो सकता है कि आपको बहुत जल्द हरमनप्रीत की लाइफ पर फिल्म बनने की खबर सुनाई पड़े।

15 अगस्त स्पेशल: दीपा मलिक वो नाम, जिसने हौंसलों के दम पर जीत ली दुनिया...

इस बारे में जब हरमनप्रीत से बात की गई तो उन्होंने मस्कुराते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैं चाहूंगी की बॉलीवुड की मस्तानी यानी कि दीपिका पादुकोण उनका रोल पर्दे पर प्ले करें क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि दीपिका उनकी भूमिका को अच्छे से निभा सकती हैं, हरमन को दीपिका के अंदर एक एथलीट के सारे गुण नजर आते हैं।

हरमनप्रीत ने दीपिका के नाम ले लिया

हरमनप्रीत ने दीपिका के नाम ले लिया

हरमनप्रीत ने ये बात एक इंटरव्यू में कही, हरमन ने कहा कि लोग महिला क्रिकेट वर्ल्‍डकप का फाइनल खेलने के बाद अब उन्हें पहचानने लगे हैं और अब वो जहां भी वह जाती हैं, सेल्फी के लिए लोग भीड़ लगा लेते हैं। हरमनप्रीत ने बताया कि कुछ लोग फिल्‍म भी बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और जैसे ही हरमनप्रीत से पूछा गया उनके रोल में कौन अभिनेत्री फिट होगी तब झट से हरमनप्रीत ने दीपिका का नाम ले लिया।

171 रनों की लाजवाब पारी

171 रनों की लाजवाब पारी

गौरतलब है कि महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की लाजवाब पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

फिल्‍में देखने और कार चलाने का शौक

फिल्‍में देखने और कार चलाने का शौक

  • पंजाब के मोगा जिले में आठ मार्च, 1989 को हरमनप्रीत कौर का जन्‍म हुआ था।
  • उनको क्रिकेट के अलावा फिल्‍में देखने और कार चलाने का शौक है।
  • बॉलीवुड फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे' उनकी फेवरेट फिल्म है।
 सिडनी थंडर्स टीम का हिस्‍सा

सिडनी थंडर्स टीम का हिस्‍सा

  • इसके अलावा वह बिग बैश लीग की सिडनी थंडर्स टीम का हिस्‍सा हैं।
  • सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली वह पहली भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • हरमनप्रीत के वीरेेंद्र सहवाग फेवरेट क्रिकेट प्लेयर हैं।
पंजाब पुलिस ने डीएसपी बनाया

पंजाब पुलिस ने डीएसपी बनाया

हरमनप्रीत कौर को हाल ही में पंजाब पुलिस ने डीएसपी बनाया है, वैसे हरमनप्रीत रेलवे में उच्च पद पर हैं। आपको बता दें कि एक समय पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर को नौकरी देने से मना कर दिया था। बात साल 2010-11 की है जब हरमनप्रीत को नौकरी की जरूरत थी तब पंजाब सरकार ने पुलिस में उनकी नौकरी की अर्जी को नकार दिया था।

Story first published: Friday, August 11, 2017, 10:21 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+