नई दिल्ली। चौंक गये ना आप.. लेकिन साथियों ऐसा कुछ हो सकता है क्योंकि विराट कोहली, जो कि अनुष्का शर्मा के प्यार की गिरफ्त से आजाद हो चुके हैं, दिखायी पड़ सकते हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ।
तो क्या अब अनुष्का का नाम तक सुनना नहीं चाहते विराट?
क्योंकि दीपिका ने उन्हें अपना फैमिली मेंबर मान लिया है, अब इससे पहले कि आप अपने अक्ल के घोड़े दौड़ायें, हम क्लीयर कर देते हैं कि बात क्या है। दरअसल दीपिका पादुकोण टिसॉट कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं और विराट कोहली को भी इस कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
Welcome to the family @imVkohli !!!👏👏👏 @TISSOT
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) February 17, 2016
इसलिए दीपिका ने ट्वीट के जरिये विराट को कहा ...वेलकम टू द फैमिली, जिस पर विराट ने उन्हें थैंक्स बोला। अब चूंकि दोनों ही अपनी फील्ड के बड़े स्टार्स हैं ऐसे में हो सकता हैं कि दोनों साथ में एड करें। वैसे भी दीपिका को क्रिकेटर्स से काफी लगाव रहा है और वो धोनी और युवराज के काफी करीब रह चुकीं हैं ऐसे में अगर वो विराट संग नजर आयें तो किसी को एतराज नहीं होना चाहिए क्यों...सही कहा ना।
And it is official. I am honored and privileged to be the new brand ambassador of @TISSOT #Grateful pic.twitter.com/mucjusnheL
— Virat Kohli (@imVkohli) February 16, 2016