क्लार्क ने कहा, "स्पिन गेंदबाजी इस प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाएगी। आप स्पिन गेंदबाजों का सामना कैसे करेंगे और आपके स्पिन गेंदबाज कैसी गेंदबाजी करेंगे, मैच का रुख बहुत कुछ इसी पर निर्भर करेगा।"
उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में कई उत्कृट स्पिन गेंदबाज हैं। हरभजन सिंह विश्व के सर्वश्रेष्ट स्पिन गेंदबाजों में हैं। इसलिए हम स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं। हमार टीम के ख्लिाड़ी स्पिन गेंदबाजों को अलग-अलग तरीके से खेलते हैं।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश को पराजित किया था। इस मैच को जीतने के लिए उसे खासा संघर्ष करना पड़ा था।
इस मैच के बारे में क्लार्क ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम असफल रहा। सेंट लूसिया के मुकाबले बारबाडोस की परिस्थितियां भिन्न हैं। हम अभी तक यहां माहौल के अनुकूल ढल नहीं पाए हैं। यहां की परिस्थिति में हमारे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। विकेट में गति और उछाल दोनों हैं। हल्की स्पिन भी मिलेगी गेंदबाजों को।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।