Asia Cup 2018: कोहली जो पिछले 10 मैच में नहीं कर पाए वो रोहित शर्मा ने कर दिखाया
नई दिल्ली। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप के सुपर 4 राउंड का पहला मुकाबला दुबई में हो रहा है। भारत की तरफ से एशिया कप में कप्तानी की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। विराट कोहली को बीसीसीआई ने आराम देने का फैसला लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने टेस्ट सीरीज गंवाने के साथ ही एक और खराब रिकॉर्ड उनके नाम से जुड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज में सभी मैच में टॉस हार गए थे। एक सीरीज में सभी टॉस हारने वाले कोहली भारत के तीसरे कप्तान बने। लगातार 10 मैचों में यह पहला मौका है जब रोहित शर्मा ने टॉस जीता है।इसके पहले 9 मैचों में भारत को टॉस हारना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ हारे टॉस:
हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली एक भी मैच में टॉस नहीं जीत पाए। वहीं, दूसरी ओर जो रूट पांचो टॉस जीतने वाले पहले इंग्लिश कप्तान बन गए।

कोहली सहित इन 3 कप्तान के नाम रहा है यह रिकॉर्ड:
टॉस के मामले में विराट कोहली हमेशा से बदनसीब रहे हैं। सिर्फ टेस्ट ही नहीं वनडे और टी-20 में भी कोहली की किस्मत साथ नहीं देती। ओवल टेस्ट में टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है सिक्के के दोनों ओर हेड होना चाहिए। यही एक तरीका है जिससे मैं टॉस जीत सकता हूं।'
बता दें विराट के अलावा लाला अमरनाथ और कपिल देव भी हैं जिनके नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, अमरनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1948 में पांच टेस्ट मैचों में टॉस गंवाया था। वहीं कपिल देव ने भी यह रिकॉर्ड कैरेबियाई टीम के ही खिलाफ 1982 में किया था।

सीरीज में सभी टॉस जीतने वाले इकलौता कप्तान:
भारत की तरफ से जहां टॉस हारने वाले तीन कप्तान हैं। वहीं, नवाब पटौदी भारत के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैचों में टॉस जीते। भारत के इस पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 1963-64 में हर मैच में टॉस अपने नाम किया था। उस समय इंग्लैंड के कप्तान माइक स्मिथ थे।
This is the first time in last 10 international games India has won the toss. #AsiaCup2018 pic.twitter.com/bFCXkzmf15
— CricTracker (@Cricketracker) September 21, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
