For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-10 लीग में जहीर खान ने दिखाया जलवा, खुशी से झूम उठी सागरिका ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। अबू धावी में जारी टी20 लीग में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का जलवा देखने को मिला। उनकी उम्र भले ही 41 साल हो गई, लेकिन उनकी गेंदबाजी को देख ऐसा लगा कि वो आज भी बल्लेबाजों को गेंद से चकमा देना नहीं भूले हैं। टी10 लीग का 22वां मुकाबला दिल्ली बुल्स और कलंदर्स के बीच हुआ। इस दाैरान जहीर खान ने दिल्ली बुल्स की तरफ से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया।

जहीर ने 2 ओवर में 8 रन देते हुए 2 विकेट झटके। इस मुकाबले में जहीर खान ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। लॉरी इवांस को बोल्‍ड किया। इवांस 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने चाैथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पीटर ट्रैगो को बोल्ड भी किया, जिसका वीडियो उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जहीर ने जैसे ही बोल्ड किया तो सागरिका खुशी से झूम उठती हैं। जहीर खान तो गेंदबाजी से दिल जीत गए लेकिन उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी। इस मैच में दिल्ली बुल्स के बल्लेबाज फ्लाॅप रहे, जो हार का कारण बना।

दिल्ली बुल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली बुल्स ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 98 रन बनाए। हालांकि इसमें मोहम्मद नवी के 21 गेंदों में 48 रन भी शामिल रहे। उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जवाब में उतरी कलंदर्स टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। दिल्ली बुल्स ने मैच को अंत तक फंसाया रखा। लेकिन आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर कलंदर्स ने 3 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। कलंदर्स को आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी, जिसे तेज गेंदबाज रवि रामपाल बचा नहीं सके।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 19:08 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+