For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकी पोंटिंग से बहुत कुछ सीखना चाहता है दिल्ली कैपिटल्स का यह तूफानी तेंज गेंदबाज

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास दुनिया के कुछ सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाले बॉलर हैं। कैगिसो रबाडा को क्लास स्पीड माना जाता है लेकिन ये एनरिक नोर्टजे हैं जिनकी गतियों ने अगला स्तर छुआ है। आज के समय 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तान निकालना बहुत मुश्किल काम हो गया है। इसका कारण खिलाड़ियों का वर्कलोड है। क्रिकेट में तीन फॉर्मेट हो चुके हैं और टी20 लीग हर जगह है। शायह ही कोई गेंदबाज हो जो थका महसूस ना कर रहा हो। शरीर की रिकवरी दूसरी जटिलता है।

ऐसे में एनरिक की गतियां सराहनीय हैं। उन्होंने हाल में ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कई बार 150 के मार्क को पार किया। नोर्टज का कहना है कि वे दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग से बहुत कुछ सीख रहे हैं। वे कम समय में ही ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड से ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहते हैं। नार्टजे का कहना है कि पोंटिंग इस बार पर बिल्कुल क्लियर हैं कि उनको अपने खिलाड़ियों से क्या चाहिए।

नॉर्टजे ने एक डीसी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमारे शिविर में रिकी पोंटिंग का होना बहुत अच्छा है। मुझे उनकी चैट पसंद है और वह चीजों को बहुत अच्छी तरह से सामने रखते हैं और सब कुछ समझना आसान बनाते हैं।"

"वह जो चाहते हैं उस पर वह बिल्कुल स्पष्ट है। मैं उनसे जितना संभव हो उतना सीखने की कोशिश कर रहा हूं। हमें उसके साथ काम करने में मजा आता है और उम्मीद है कि हम उनके साथ एक इकाई के रूप में विकसित हो सकते हैं।"

पिछले सीजन में टूर्नामेंट में पदार्पण करने के बाद से नॉर्टजे ने आईपीएल में तूफान ला दिया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में सीजन की सबसे तेज डिलीवरी में से एक को रिकॉर्ड किया। गेंद को 151.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर रिकॉर्ड किया गया।

अपनी तूफानी गति पर नॉर्टजे का कहना है, "मैं मैदान पर गेंदबाजी की गति के बारे में नहीं सोचता लेकिन जब मैं अपनी स्ट्रैंथ ट्रेनिंग कर रहा होता हूं तो मैं इसके बारे में सोचता हूं। तेज गति ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं मैदान पर खोजता हूं। मैं गेंदबाजी करते समय सही लंबाई हिट करने की कोशिश करता हूं।"

डीसी का अगला मुकाबला शनिवार को अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

इस बारे में बात करते हुए एनरिक का कहना है, "हमें अबू धाबी में परिस्थितियों का जल्दी से आकलन करना होगा और देखना होगा कि हमें क्या करने की आवश्यकता है। यह एक आसान खेल नहीं होने वाला है और गर्मी भी एक प्रमुख कारक होगी। उम्मीद है, हम सिर्फ अपने कौशल और ध्यान को नियंत्रित कर सकते हैं कि हमें क्या करने की जरूरत है। यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी चुनौती होने जा रही है और मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"

Story first published: Friday, September 24, 2021, 18:37 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+