For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'चरम पर है ढोंग', शेन वॉर्न के बयान पर अश्विन के समर्थन में उतरे दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पर्थ जिंदल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया 41वां मैच इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मैच के दौरान जब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 19वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन और इयोन मोर्गन के बीच विवाद देखने को मिला जो इस समय खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है। टिम साउथी के इस ओवर में पंत ने एक रन लिया था जिसके बाद फील्डर को थ्रो ऋषभ पंत के हाथ में लगकर दूसरी ओर चला गया। ओवर थ्रो देखकर अश्विन ने यहां पर एक अतिरिक्त रन ले लिया। जिसके बाद 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जब अश्विन आउट हो गये तो साउथी, अश्विन और मोर्गन के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली।

इस घटना के बाद क्रिकेट जगत के कई पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न का भी नाम है। वॉर्न ने अश्विन के अतिरिक्त रन लेने की हरकत को अपमानजनक बताते हुए कहा कि ऐसी चीजें खेल के मैदान पर होनी नहीं चाहिये। इतना ही नहीं वॉर्न ने आगे बात करते हुए कहा कि मोर्गन के पास अश्विन को इस हरकत के लिये लताड़ने का पूरा अधिकार है।

और पढ़ें: 'क्या मैं क्रिकेट के लिये अपमान हूं', इयोन मोर्गन के साथ विवाद पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

वहीं वॉर्न के इस बयान पर दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पर्थ जिंदल ने अपने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने लिका कि जब गेंद बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर 4 रन के लिये चली जाये और इंग्लैंड उसके चलते 2019 विश्वकप की ट्रॉफी जीत जाये तो मोर्गन को उससे कोई परेशानी नहीं है। जिंदल ने आगे लिखते हुए कहा कि अश्विन ने भी वैसा करने की कोशिश की है जिसको लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।

जिंदल ने मोर्गन के एक्ट को पाखंड करार देते हुए अश्विन को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'तो अगर गेंद बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर निकल जाये और आपको अतिरिक्त 4 रन मिल जाये, जिसके चलते इंग्लैंड को 50 ओवर विश्वकप में जीत मिले तो आपको कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर एश (अश्विन) एक अतिरिक्त ले तो पूरी दुनिया पागल हो जाती है। पाखंड (हिपोक्रेस) अपने चरम पर है- मैं पूरी तरह से तुम्हारे साथ हूं।'

और पढ़ें: 'IPL में खत्म हो चुका था मैक्सवेल का करियर', ब्रायन लारा ने कोहली को दिया वापसी का क्रेडिट

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गये इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की और अंकतालिका में चौथे पायदान पर कब्जा जमाया है।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 22:05 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+