अगर हुआ IPL 2020 का आयोजन तो निराशा से बाहर निकलेगा देश
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों के बीच एक नकारात्मक और निराशाजनक माहौल बन गया है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं और अपनी मनोदशा को बदल पाने में नाकाम हैं। इस बीच आईपीएल की फ्रैंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने देश भर में फैली नकारात्मकता को कम करने का रास्ता सुझाया है।
पार्थ जिंदल का मानना है कि अगर कोरोना से जूझ रहे देश वासियों का उत्साह बढ़ाना है तो उनके लिये आईपीएल 2020 का आयोजन किया जाना चाहिये। क्रिकेट के जरिये लोगों में खेल भावना जगेगी और आईपीएल लोगों का उत्साह बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका अदा कर सकता है।
और पढे़ं: अगस्त से पहले इंग्लैंड में नहीं खेला जाएगा कोई भी घरेलू क्रिकेट, ECB ने किया देरी का ऐलान
उन्होंने कहा कि जैसे ही मैदान पर खिलाड़ियों के लाइव ऐक्शन की वापसी होगी वैसे ही लोगों को भी उनके बीच फैली नेगेटिविटी से भी आजादी मिलनी शुरु हो जायेगी।
इंस्टाग्राम पर दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक अकाउंट से लाइव चैट के दौरान बात करते हुए जिंदल ने कहा,' कोरोना वायरस महामारी ने 'लाइव' खेलों को मुश्किल दौर में पहुंचा दिया है, खासतौर से फैन्स के लिहाज से। अब से पहले 'लाइव' खेलों की इस तरह की जरूरत कभी भी महसूस नहीं की गई और लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह काफी अहमियत रखता है।'
गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन महामारी के चलते बीसीसीआई ने इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।
और पढ़ें: ICC ने 10 जून तक टाला T20 विश्व कप के भविष्य का फैसला, IPL 2020 पर भी सांसे अटकी
उन्होंने कहा, 'वैश्विक रूप से, ऐसे भी कई देश हैं, जो इस महामारी से भारत से ज्यादा प्रभावित हुए हैं और वे धीरे धीरे अपनी राष्ट्रीय लीग जैसे इंग्लैंड में प्रीमियर लीग (EPL) और जर्मनी में बुंदेसलीगा बहाल कर रहे हैं। अमेरिका में भी एनबीए की बहाली की बातें शुरू हो गई हैं। मुझे लगता है कि देश का उत्साह बढ़ाने में आईपीएल की बड़ी भूमिका हो सकती है।'
आपको बता दें कि खबरों के अनुसार ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि टी20 विश्व कप के लिये निर्धारित विंडो में आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है, चूंकि इस टूर्नामेंट को अगले साल तक टालने के बारे में सोच रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
