For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत, दिल्ली को 80 रन से हराया

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-12 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। वहीं दिल्ली अभी भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई से मिले 180 रनों की जवाब में दिल्ली टीम 16.2 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए सिर्फ श्रेयस अय्यर ही 41 रन बना सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका। इमरान ताहिर ने 4, रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए।

दिल्ली की खस्ता हालत का अंजाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन कप्तान श्रेयस अय्यर (44) ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। उनके अलावा शिखर धवन (19), अमित मिश्रा (8), जगदीश सुचित (6), क्रिस मॉरिस (0), शेरफेन रदरफोर्ड (2), अक्षर पटेल (9) कॉलिन इनग्राम (1), रिषभ पंत (5), पृथ्वी शॉ ने 4 रन का योगदान दिया। वहीं, ट्रेंट बोल्ट 1 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। चेन्नई ने इस सीजन में दिल्ली को दूसरी बार मात दी है। इससे पहले हुए मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था।

इससे पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने सुरेश रैना के अर्धशतक की बदाैलत दिल्ली कैपिटल्स के सामने 4 विकेट खोकर 180 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शाॅ 4, शिखर धवन 19, पंत 5 व कोलि इंग्राम 1 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए रैना ने 37 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 10 गेंदों में 25 रन बनाए। शेन वाॅटसन 9 गेंदे खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के शामिल रहा। जगदीश सुचित ने 2 जबकि क्रिस माैरिस व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट निकाला।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, एक्सर पटेल, जगदीश सुचित, संध्या लामिचाने, अमित मिश्रा, ट्रेंट बाउल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स - शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान / विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर

Story first published: Wednesday, May 1, 2019, 23:28 [IST]
Other articles published on May 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+