नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईफीएल) का 13वां सीजन उस मोड़ पर आ चुका है जहां टाॅप-4 से बाहर चल रही टीमों के लिए एक हार प्लेऑफ का रास्ता बंद कर सकती है। सीजन का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में होगा। दिल्ली जहां जीत दर्ज कर टाॅप में बने रहने का प्रयास करेगी तो पंजाब को प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा।
दिल्ली अंक तालिका में 9 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पंजाब 3 जीत के साथ 7वें स्थान पर है। अगर पंजाब मैच हारता है तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हालांकि पंजाब फाॅर्म में लाैट चुका है। क्रिस गेल के साथ-साथ केएल राहुल फाॅर्म में है। पिछला मुकाबला उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में जाकर जीता था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर को आखिरी मैच में 5 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों के आपसी रिकाॅर्ड की बात करें तो दोनों टीमें 25 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें KXIP ने 14 जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन
किंग्स इलेवन पंजाब
लोकेश राहुल(कप्तान/विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, क्रिस जोर्डन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन
दिल्ली कैपिटल्स:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्त्जे