KKR vs DC : केकेआर ने दर्ज की बड़ी जीत, 59 रनों से दिल्ली को हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ केकेआर की प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदें भी कायम हैं। केकेआर की यह 11 मैचों में छठी जीत रही है, जबकि दिल्ली की यह 4 चाैथी हार रही है। दिल्ली को केकेआर से 195 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सके।
वरूण चर्कवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए
इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने सुनील नारायण व नितिश राणा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 6 विकेट खोकर दिल्ली कैपिटल्स के सामने इतने रनों का लक्ष्य रखा है। शुबमनल गिल 9 रन ही बना सके। लेकिन ओपनिंग करने आए नितिश राणा ने 53 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चाैके तो 1 छक्का शामिल रहा। वहीं तीसरे नंबर पर आए राहुल त्रिपाठी ने 13, दिनेश कार्तिक ने 3 रन बनाए। पांचवें नंबर पर आए नितिश राणा ने 32 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 6 चाैके व 4 छक्के रहे।
अंत में इयोन मोर्गन ने 9 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 194 तक पहुंचाया। दिल्ली की गेंदबाजी में एनरिक नोर्टजे व कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। मार्कस स्टोनिस ने भी 2 विकेट झटके।
दोनों की प्लेइंग इलेवन हैं-
कोलकाता नाइट राइडर्स
शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, प्रिसिध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स-
शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (C), ऋषभ पंत (W), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगीस रबाडा, तुषार देशपांडे, एनरिच नॉर्टजे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
