For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DD vs RR Match Preview : दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में इस तरीके से पहुंच सकता है राजस्थान

नई दिल्ली। शनिवार को आईपीएल सीजन-12 के 2 मुकाबले होने जा रहे हैं। पहला मुकाबला शाम 4 बजे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच होगा। दिल्ली 13 मैचों में 16 अंकों के साथ पहले से ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है तो उधर 13 मैचों में 11 अंक बटोरने वाली राजस्थान इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखेंगी।

राजस्थान के लिए अभी भी अगर-मगर के फेर में प्लेआफ तक पहुंचने के आसार हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें दमदार प्रदर्शन करना होगा और बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही दुआ करनी होगी कि हैदराबाद अपना मैच हार जाए और कोलकाता-पंजाब भी अपने बचे 2 मैचों में 1-1 मैच हार जाए। अगर ऐसा हुआ तो राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचना तय है।

उधर दिल्ली कतई नहीं चाहेगा कि लीग के आखिरी मुकाबले में हार के साथ आगे बढ़ा जाए। दिल्ली को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 80 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उधर राजस्थान ने अपना पिछला मैच बारिश में गंवा दिया जिस कारण उसे सिर्फ एक अंक ही मिला। दोनों टीमों के बीत अबकत 19 मैच हो चुके हैंं, जिसमें दिल्ली ने 8 तो राजस्थान ने 11 मैच जीते हैं। इस सीजन में दूसरी बार इनका आमना-सामना होगा। इससे पहले दिल्ली ने राजस्थान को उन्हीं के घर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन वह राजस्थान चाहेगा कि दिल्ली को उसके घर में हराकर हिसाब बराबर किया जाए।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, अमित मिश्रा, कॉलिन इनग्राम, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, श्रेयस अय्यर (c), जगदीश सुचित, ऋषभ पंत (wk), पृथ्वी शॉ, शेरफेन रदरफोर्ड

राजस्थान राॅयल्स- अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टीवन स्मिथ (c), वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, संजू सैमसन (wk), श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, ओशन थॉमस, रियाण पराग

Story first published: Friday, May 3, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+