नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 7 गेंदें शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया। शिखर धवन बिना खाता खोले आउट हुए। पृथ्वी शाॅ ने 28 तो कोलिन इंग्रााम ने 22 रनों की पारी खेली। रिषभ पंत ने 18 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद मोहम्मद सिराज को चाैका लगाकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली की यह 6 मैचों में तीसरी जीत रही। वहीं बेंगलुरू के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद होते दिख रहे हैं।
इससे पहले बेंगलुरू ने दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य रखा। बेंगलुरू की तरफ से कप्तान विराट कोहली ही 33 गेंदों में 41 रनों की पारी खेल सके। इसके अलावा मोईन अली ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। दिल्ली ने टाॅस जातकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली ने शुरूआती ओवरों में ही बेंगलुरू को दवाब में ला दिया। पार्थिव पटेल मैच के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस मोरिस का शिकार बन गए। वह 9 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद एबी डिविलयर्स और कप्तान कोहली ने संभलकर खेलते हुए स्कोर आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन इस जोड़ी पर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने डिविलियर्स का शिकार कर विराम लगा दिया। डिविलियर्स 17 रन बना सके। वहीं बेंगलुरू को चाैथा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा जो 15 रन बनाकर चलते बने। इन्हें अक्षर पटेल ने चलता किया। वहीं तूफानी अंदाज में खेल रहे मोईन अली को संदीप लामिछाने ने रोका। कोहली अभी भी क्रीज पर थे लेकिन रबाडा ने मैच के 18वें ओवर में 3 विकेट झटकाते हुए बेंगलुरू के कुछ बढ़ते रनों पर लगाम लगा दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), राहुल तेवतिया, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा, संदीप लामिछाने
बेंगलुरू- पार्थिव पटेल (w), विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज