गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के कोर्ट ने जारी किया वारंट

Warrant issued against Gautam Gambhir by Delhi court | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर नए विवाद में फंस गए हैं। गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने गौतम गंभीर के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला रियल इस्टेट से जुड़ा है। गौतम गंभीर पर रियल इस्टेट फ्रॉड करने का आरोप लगा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम रियल इस्टेट ग्रुप रुद्रा बिल्डवेल रिएलिटी प्रा.लि. के ब्रैंड एमबेस्डर थे। इस कंपनी और कंपनी के निदेशक गौतम मेहता पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कंपनी पर पैसों का गबन करने का आरोप है। कंपनी पर आरोप है कि उसने गौतम गंभीर के नाम का फायदा उठाते हुए तमाम निवेशकों से करोड़ों रुपए और लोगों को तय वक्त पर घर हैंडओवर नहीं किया। फ्लैट खरीददारों ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया, जिसके बाद इस मामले की आंच अब गंभीर तक पहुंच गई है।
कोर्ट के सामने गौतम गंभीर ने दलील दी कि वो सिर्फ ब्रैंड एमबेस्डर थे। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज करते हुए गंभीर के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है।
Story first published: Wednesday, December 19, 2018, 20:02 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
