Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

घरेलू मैच में स्मिथ की खराब वापसी, 55 पारियों के बाद पहली बार घटी ऐसी घटना

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने करीब 2 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की लेकिन उनकी शुरूआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में तहलका मचाने वाले स्मिथ घरेलू शैफील्ड शील्ड मैच खेलने उतरे। स्मिथ गुरुवार को बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। न्यूसाउथ वेल्स के बल्लेबाज स्मिथ को क्वीन्सलैंड के तेज गेंदबाज कैमरन गैनन बर्न्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

स्मिथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट की 55 पारियों के बाद पहली बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने करीब तीन साल पहले नवंबर 2016 में आखिरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बिना खाता खोले विकेट गंवाया था। स्मिथ का यह 123वां मैच रहा। उनके नाम 59.05 की बेहतरीन एवरेज के साथ 11221 रन दर्ज हैं जिसमें 40 शतक के साथ-साथ 47 अर्धशतक भी शामिल हैं। मालूम हो कि मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले के बाद स्मिथ और वॉर्नर को एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।

दोनों ने इंग्लैंड में अगस्त -सितंबर में एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। जहां स्मिथ का इस सीरीज में बल्ला जमकर चला वहीं वॉर्नर का बल्ला खामोश रहा। स्मिथ का पूरी सीरीज में काबिलेतारीफ प्रदर्शन देखने को मिला। स्मिथ ने ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए बल्कि चाैकों की भी बरसात की। उन्होंने 7 पारियों में 774 रनों के साथ 88 चौके और 5 छक्के लगाए। देखा जाए तो वॉर्नर के कुल रनों की संख्या से अधिक स्मिथ ने चौके ठोके थे।

वॉर्नर ने सीरीज के 5 मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बनाए। बड़ी शर्मनाक बात यह है कि इनमें से 61 रन तो उनकी एक ही पारी से निकले थे, जबकि 9 पारियों में उनका काम तू चल मैं आया की तरह रहा। एशेज सीरीज में उन्होंने महज 9.5 की औसत से रन बनाए थे। यह पांच टेस्ट मैच की किसी सीरीज में किसी ओपनर का सबसे कम औसत है। वॉर्नर ने 61 रनों को छोड़कर 2, 8, 3, 5, 0, 0, 0, 5 और 11 रन बनाए। सीरीज शुरू होने से पहले वॉर्नर ने सोचा नहीं होगा कि उनका ऐसा हाल होने वाला है।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+