Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की आईपीएल में हुई वापसी, नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीददार

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरविल्स ने आईपीएल के बाकी मैंचों के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मार्वन सैमुअल्स को साइन किया है। सैमुअल्स को दक्षिण अफ्रीका के चोटिल विक्टकीपर क्विंटन डी कॉक की जगह टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि आईपीएल नीलामी के दौरान मार्वन सैमुअल्स को खरीदने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

पंजाब के खिलाफ मैच में शामिल होंगे सैमुअल्स

पंजाब के खिलाफ मैच में शामिल होंगे सैमुअल्स

मार्वन सैमुअल्स 30 अप्रैल को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में टीम में शामिल होंगे। दो बार T20 वर्ल्ड टीम का हिस्सा रह चुके सैमुअल्स ने आखिरी आईपीएल मैच 2013 में पुणे वारियर्स के लिए खेला था। आईपीएस नीलामी के दौरान मार्वन सैमुअल्स का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा गया था।

क्विंटन डी कॉक की उंगली में लगी है चोट

क्विंटन डी कॉक की उंगली में लगी है चोट

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक उंगली में चोट लगने की वजह से शामिल नहीं हो सके. डी कॉक के साथ एक और दक्षिणी अफ्रीकी खिलाड़ी जेपी डुमनी ने भी अभी तक दिल्ली डेयरविल्स की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला है। जेपी डुमनी की जगह दिल्ली डेयरविल्स ने बेन हिलफनॉज को टीम में शामिल किया है।

दिल्ली की बल्लेबाजी होगी मजबूत

दिल्ली की बल्लेबाजी होगी मजबूत

आईपील के इस संस्करण में दिल्ली डेयरविल्स की सिर्फ एक ही कमजोरी रही है और वो है बल्लेबाजी। वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी मार्वन सैमुअल्स के टीम में शामिल होने से जरूर टीम की बल्लेबाजी में सुधार होगा। दिल्ली डेयरविल्स इस वक्त आईपीएल अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर चल रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+