Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy 2017: PAK Vs SA- हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

बर्मिंघम। ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बारिश से प्रभावित सातवें मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हरा दिया। मैच में पाकिस्तान की इनिंग के दौरान 27 ओवर ही फेंके जा सके, जिसके बाद फैसला डकवर्थ लुईस मैथड से हुआ। साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 219/8 रन बनाए थे। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के 2 प्वाइंट्स हो गए हैं और अब इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

फखार जमान ने तेजी से 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। फखार का यह एकदिवसीय डेब्‍यू मैच था। फकार ने जिस तरह से खेला उसने दक्षिण अफ्रिका के गेंदबाजों को परेशान कर दिया। 31 रन की पारी में फखार ने बेहतरीन 6 चौके लगाए। वैसे तो फखार की यह पारी छोटी थी लेकिन खासा प्रभावी थी। फखार जबतक क्रीज पर थे उन्‍होंने हर गेंदबाज को चौका जड़ा। साउथ अफ्रीका के लिए लिए गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई तूफानी गेंदबाज कागिसो रबाडा ने की।

उनके ओवर में दो रन बने। दूसरा ओवर तेज गेंदबाज वेन पर्नेल ने किया, जिसमें जमान ने चौका लगाकर पांच रन बनाए। तीसरे ओवर में रबाडा को भी जमान ने चौका जड़ा। चौथे ओवर में जमान ने रबाडा की गेंदों को दो बार बाउंड्री पार कराया और ओवर में नौ रन बना लिए। आठवें ओवर में मॉर्ने मॉर्केल ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया। तेजी से रन बना रहे फखार जमान को उन्होंने हाशिम अमला से कैच कराया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+