For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान के बाहर भी भिड़ गए दिल्ली और पंजाब, एक दूसरे को जमकर किया ट्रोल


नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अपने रोमांच के लिए ही जाना जाता है। हर गेंद मैच का रुख बदल देती है,शायद यही इस दनादन क्रिकेट की खासा पहचान भी है। इस खेल की खास बात है की इसमें एक ही टीम में कई देशों के खिलाड़ी साथ खेलते हैं वहीं एक ही टीम के कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में भी खेलते हैं। ऐसे में संभावना रोमांचक मुकाबले के साथ-साथ खेल भावना का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। हर टीम चाहती है की मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाएं और फिर आईपीएल की सीरीज पर कब्जा करें। इस सीजन की अगर बात करें तो लीग मुकाबले के अंतिम दिन यानी की रविवार को भी यह तय नहीं था की आखिरी 4 टीमों में कौन सी ऐसी दो टीमें हैं जो प्रवेश करेंगी। रविवार को दो मुकाबले हुए पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें अगर मुंबई जीत जाती तो तय था की प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की है। वहीं मुंबई को जब हार मिली तो पंजाब के लिए मौका था की उस दिन चेन्नई को 53 रन से हराकर इस सीजन प्लेऑफ में जगह बना ले। इस बीच मैदान में भले ही दिल्ली औऱ पंजाब की टीमों का सामना एक दूसरे नहीं हुआ लेकिन इस दिन दोनों के बीच एक ट्वीटर वारी जारी थी।

दिल्ली और पंजाब में हुआ ट्वीटर वारः गौरतलब हो की यह सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। अंतिम मुकाबलों में दिल्ली ने भले ही बेहतर प्रदर्शन किया हो लेकिन शुरुआती मुकाबलों में मिली हार के कारण दिल्ली की टीम इस सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम है। हालांकि इस टीम के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना कायल बना लिया है। रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, संदीप लमीक्षाने ने इस सीजन बेहतर खेला है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो उनकी टीम शुरुआत में 6 में से 5 मुकाबले जीतकर भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है। बाद के सारे मुकाबले हारने के काऱण पंजाब इस दौड़ से बाहर है। रविवार को जब मुंबई व दिल्ली का मैच चल रहा था उसी समय पंजाब ने अपनी ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया की 2018 में दिल्ली को आईपीएल से बाय बाय, दरअसल यह दिल्ली का आखिरी मुकाबला था। ऐसे में चेन्नई और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में अगर पंजाब 53 रनों के अंतर से जीत जाता तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाती, लेकिन चेन्नई ने उसे 5 विकेट से हरा दिया,इसके बाद दिल्ली को भी मौका मिल गया और उन्होंने जवाब में ट्वीट किया की घर से निकलते ही,कुछ दूर चलते ही। गौरतलब हो की इस सीजन में प्लेऑफ का पहला मुकाबला चेन्नई और हैदराबाद के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 12:15 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+