महिन्द्रा सत्यम ने बनाया फीफा साफ्टवेयर नेटवर्क
नई दिल्ली। देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी महिन्द्रा सत्यम ने फीफा फुटबॉल विश्वकप के आयोजन के प्रबंधन के लिए उपयोग किए जा रहे जटिल सॉफ्टवेयर तंत्र का विकास किया है।
दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार से शुरू हुए इस आयोजन से पहले कंपनी ने कहा, "इस साफ्टवेयर की मदद से स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को सभी 64 मैचों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे स्टेडियम प्रबंधकों को काफी मदद मिलेगी।"
क्लिक करें- फीफा विश्व कप स्पेशल
कंपनी के सॉफ्टवेयर से आयोजन के दौरान दर्शकों के प्रवेश, जगह और सामानों के प्रबंधन, परिवहन, स्वंयसेवी प्रबंधन, आधारभूत संरचना, सूचना साधनों के उपयोग और सहायता केंद्रों के बीच समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।
महिन्द्रा सत्यम विश्व कप के आठ प्रायोजकों में से भारत की एकमात्र कंपनी है। फीफा ने अमेरिका की बुडवेसर, केस्ट्रॉल, कॉन्टिनेंटल और मेक्डोनॉल्ड, दक्षिण अफ्रीका की एमटीएन और दक्षिण कोरिया की यांगली सोलर को प्रायोजक बनाया है। इस आयोजन में फीफा के साथ एडिडास, कोका-कोला, एमिरात्स, सोनी, हुंडई और वीजा भी सहयोगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications