IPL 2019: कोलकाता के बाद अब दिल्ली भी छोड़ेगी गंभीर का साथ, अटकलें तेज
नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट महाकुंभ का मैदान सजने वाला है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को नए सिरे से जोड़ने, रिटने और रिलीज करने का सिलसिला शुरू कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो आगामी आईपीएल के सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स गौतम गंभीर और दिल्ली के भाग्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
टीम इंडिया को विश्व कप में दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले। गंभीर को दिल्ली की टीम आगामी सत्र के लिए टीम से रिलीज कर सकती हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार दिल्ली टीम का मैनजेमेंट गौतम गंभीर को इस बार रिलीज करने का मन बना रही है। गौरतलब है कि पिछली बार नीलामी में दिल्ली की टीम ने गौतम गंभीर को उनके बेस प्राइज 2.80 करोड़ में खरीदा था।
छोड़ी थी दिल्ली की कप्तानी:
बता दें कि दिल्ली की टीम की वापसी के लिए पिछले आईपीएल में दिल्ली की कमान गंभीर के हाथ में दी गई थी। हालांकि उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम कुछ खास नहीं कर पाई जिसके बाद गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान संभाली थी। कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर को टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके अलावा इस दौरान ये बात सामने आई थी कि गौतम गंभीर अब क्रिकेट से संन्यास ले सकते है। हालांकि गंभीर ने कई बार यह साफ किया है कि वह अभी संन्यास नहीं लेगें ।उनके अंदर काफी क्रिकेट है जो उन्हें खेलनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
