Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: जीत से गदगद दिखे रोहित शर्मा, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। 10 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमी पर सीरीज जीती। भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की। विराट कोहली के छुट्टी पर जाने के बाद टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी। चौथे वनडे में हार के बाज पांचवें मैच में टीम को 35 रन से जीत हासिल हुई। रोहित शर्मा इस जीत से काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने इस जीत को खास बताया।

टॉस के समय ही रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को साथ मिलकर खेलने को कहा था। जीत के बाद रोहित शर्मा ने खुशी जातते हुए कहा कि हमने इकाई के तौर पर खेला। जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम हार्दिक और केदार ने शानदार बल्लेबाजी की। चार विकेट जल्दी गंवाने के बाद वापसी करना आसान नहीं था लेकिन इस पिच पर 250 का स्कोर अच्छा था। हमारे गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण क्षणों में अहम विकेट लिए। रोहित शर्मा ने कहा कि वह मैच जीतने के लिए टीम में सही तालमेल जरूरी होता है।

बता दें कि भारतीय टीम को मैच में शुरुआती झटके लगे। स्थिति एक समय पर 18 रन पर चार विकेट हो गई थी। ओपनिंंग करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन सस्ते में आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 16 गेंद का सामना किया और दो रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। उनके बाद शिखर धवन भी 13 गेंद में 6 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर मैट को कैच थमा बैठे।

12 रन के टीम के स्कोर पर यह दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद नवोदित खिलाड़ी शुभमन गिल के बल्ले से भी रन नहीं निकला और वह सात रन बनाकर हेनरी की गेंद पर आउट हुए। चोट के बाद वापसी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी से काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी एक रन के स्कोर पर बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए।

भारत की पारी को विजय शंकर और अंबाती रायडू ने कुछ देर के लिए संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। अंबाती रायडू ने उपयोगी पारी खेलते हुए 90 रन बनाए और उनका साथ देते हुए विजय शंकर ने 45 रन की पारी खेली। इसके बाद केदार जाधव 34 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने आतिशी पारी खेलते हुए 22 गेंद में 45 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

भारतीय टीम 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 252 रन बना सकी। इस दौरान भुवनेश्रर कुमार ने 6 रन बनाए और मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाए। युजवेंद्र चहल बिना खाता खोले नाबाद रहे। 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 217 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

Story first published: Sunday, February 3, 2019, 16:36 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+