Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने धवन का मैसेज किया काॅपी, फिर दे दी युवराज को बधाई

नई दिल्ली। युवराज सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए। तब से, सोशल मीडिया पर उनके लिए 'थैंक यू' संदेशों की बाढ़ आ गई। मुख्य रूप से, 2007 और 2011 में भारत की दो विश्व कप जीत में युवराज के योगदान को कई लोगों द्वारा उजागर किया गया था। अन्य क्रिकेटरों की तरह, शिखर धवन ने भी युवी को सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि धवन ने युवराज को क्या कहा था इसकी चर्चा नहीं हुई लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सौम्या सरकार की बदौलत धवन की पोस्ट भी वायरल हुई।

दरअसल, सौम्या सरकार ने भी युवराज सिंह के संन्यास की घोषणा के बाद उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने 37 वर्षीय के लिए एक संदेश भी लिखा और यादों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लेकिन सरकार ने शिखर धवन के संदेश की नकल की, जिसे देख कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। हालाँकि पूरे ट्वीट की कॉपी नहीं की गई थी, लेकिन इसके हिस्से की नकल की गई थी। साैम्या ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते लिखा- "शुक्रिया, युवी पाजी। आप मेरे द्वारा देखे गए सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक हैं। मैंने हमेशा आपकी शैली और बल्लेबाजी तकनीक पर ध्यान दिया है, आपसे बहुत कुछ सीखा है। हम आपके नए सफर में समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं।

बता दें कि सौम्या सरकार इस समय इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में खेल रहे हैं। उन्होंने तमीम इकबाल के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभाला है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के अलावा, यह जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई है। उन्होंने अब तक 23 की औसत से तीन पारियों में केवल 69 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपने खेल को सुधारने की ज्यादा जरूरत है। फिलहाल बांग्लादेश चार मैच खेलने के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उन्हें एक में जीत तो 2 में हार मिली है। श्रीलंका के खिलाफ हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+