For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मीडिया ट्रायल के खिलाफ सुशील कुमार की मां की PIL को कोर्ट ने किया खारिज

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार जूनियर पहलवान सागर राणा की हत्याकांड में आरोपी हैं और 6 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच सुशील कुमार की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके सुशील कुमार के मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि मीडिया सुशील कुमार की सनसनीखेज रिपोर्टिंग कर रहा है, जिससे इस मामले के फैसले पर असर पड़ेगा। लेकिन इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशील कुमार की मां की इस याचिका पर सुवाई करने से ही इनकार कर दिया है।

बता दें कि सुशील कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि सुशील कुमार के हाथ में डंडा है। जबकि चोटिल सागर राणा जमीन पर पड़े हैं जिनकी अगले दिन गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद सुशील कुमार फरार हो गए थे, हालांकि पुलिस ने लगातार उनकी गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की और उनके नाम एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया। जिसके बाद आखिरकार पुलिस को सुशील कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली और कोर्ट ने सुशील को छह दिन के लिए पुलिस की रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुशील कुमार मामले में पूछताछ के दौरान मदद नहीं कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार और उनके दोस्तों ने मिलकर सागर और उसके दो दोस्तों को दिल्ली के छत्रसाल मैदान में 4 मई को मारा था, जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि सुशील ने अपने दोस्त प्रिंस से कहा था कि सागर को मारने का वीडियो वो बनाए, इस दौरान सुशील और उनके दोस्त सागर व उसके दोस्तों को जानवरों की तरह पीटते रहे। सुशील चाहते थे कि इसके जरिए वह कुश्ती के क्षेत्र में लोगों के भीतर भय कायम कर सके।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 13:08 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+