Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind VS Nz : भारत के हाथ से 6 रन दूर रह गई जीत, 11 साल बाद कोटला में हुई हार

नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला मैदान पर गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रनों से हरा दिया।

इस मैच में जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर करा लिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 242 रन बनाए। इसके जवाब में 243 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 236 रनों पर ही सिमट गई।

भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाक को अलग-थलग करने को किया: चीनी मीडिया

भारत को फिरोजशाह कोटला में 11 साला बाद हार मिली है। हालांकि, भारत की तरफ से केदर जाधव(41 रन), महेंद्र सिंह धोनी (39 रन) और हार्दिक पांड्या(36 रन) ने कुछ हद तक मैच बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे।

न्‍यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने तीन, मार्टिन गप्टिल और ट्रेंट बोल्‍ट ने दो विकेट चटकाए। जबकि मेट हैनरी और मिशेल सैंटनर को एक विकेट मिला।

BSNL लाया डबल डाटा आॅफर, दशहरा-मोहर्रम पर खास पेशकश

इस मैच में टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले कीवियों को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद भारत की शुरुआत अच्‍छी नहींं रही। रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिरा और इसके बाद विराट कोहली(9 रन) भी सस्‍ते में आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे (28) और मनीष पांडे (19) भी कमाल नहीं कर सके।

न्‍यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने 183 गेंदों पर 118 रनों की शतकीय पारी खेली। अमित मिश्रा और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+