धवन ने बताया अपना पॉजिटिव सोचने का तरीका, साथ ही परिवार के लिए लिखा भावुक संदेश
नई दिल्ली। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने खराब फॉर्म से उभरते हुए मोहाली में हुए वनडे मैच में शानदार 143 रनों की पारी खेली थी। केवल 115 गेंदों पर खेली गई इस पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रनों का विशाल स्कोर दिया था। हालांकि बाद में टर्नर की पारी ने मैच को ही टर्न करके भारत को अप्रत्याशित हार दी थी। इसके बावजूद धवन की पारी की महत्व कम नहीं हो जाता है। अपनी इस पारी के बारे में करते हुए धवन ने कहा है कि वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं इसलिए उनको अपनी मानसिकता स्थिर रखने में मदद मिलती है।

'अपनी ही दुनिया में जीता हूं'
बता दें कि खराब फार्म के चलते धवन की चौतरफा आलोचना हो रही थी। लेकिन इन सबसे बेखबर धवन का कहना है कि अपनी दुनिया के हिसाब से चलने के कारण उनको खुद के विचारों को आगे बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं होती। वे नहीं जानते कि आस-पास की दुनिया में क्या चल रहा है। ना ही वे सुबह उठकर अखबार में ये पढ़ते हैं कि लोग उनके बारे में क्या लिख रहे हैं। धवन का कहना है कि वे नकारात्मक विचारों को अपने जेहन से दूर भगाने के लिए ऐसी प्रक्रिया करते हैं।

धवन ने बताया अपना सोचने का तरीका-
उन्होंने कहा, 'मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब करता हूं जब धैर्य बरकरार रखता हूं। दुखी और परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। मैं खुद से बात करते हुए यह पक्का करता हूं कि निगेटिव विचार को रोक सकूं। अगर में अपने सारे कौशल का इस्तेमाल करूं, अपनी फिटनेस का ख्याल रखूं और सही मानसिकता रखूं तो फिर मैं अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं।'
विश्व कप 2019 से पहले विराट कोहली के ब्लू ब्रिगेड को करने होंगे ये 4 बड़े सुधार
|
परिवार की तस्वीर के साथ कुछ भावुक शब्द-
इसी बीच शिखर ने अपने परिवार की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए काफी भावुक करने वाला संदेश लिखा है। इस फोटो में शिखर की पत्नी और बेटी नजर आ रही हैं। धवन लिखते हैं- 'चाहे कुछ भी हो जाए, मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि हमेशा मेरा परिवार और मेरे बच्चे रहेंगे। ये मेरी जीवनरेखा हैं। इस तरह के पल बेशकीमती हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
