Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन-उथप्पा ने बंगलौर को जिताया

किंग्स इलेवन पंजाब की किस्मत फिर दगा दे गई और एक ओवर की ख़राब गेंदबाज़ी से आईपीएल में उसे एक और हार का मुँह देखना पड़ा.

पहले बैटिंग करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 181 रन बनाए थे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बल्लेबाज़ों ने यह लक्ष्य छह विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया.

एक समय मैच पर पंजाब की पकड़ मज़बूत लग रही थी लेकिन ऐन मौके पर ब्रेट ली के ख़राब ओवर ने मैच का पासा पलट दिया.

उस समय केविन पीटरसन और रॉबिन उथप्पा क्रीज़ पर थे. पीटरसन जहां अर्धशतक बनाकर पारी को आगे बढ़ा रहे थे वहीं उथप्पा ने आते ही बल्ले से आग उगलना शुरु कर दिया.

उन्होंने महज आठ गेंदों पर 22 रनों की पारी खेल कर बड़े लक्ष्य को बौना साबित कर दिया.

इस हार के साथ ही पंजाब के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ख़त्म हो गई.

केविन पीटरसन 66 रन बनाकर नाबाद रहे. बंगलौर की ओर से विराट कोहली ने भी 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

जबकि उसकी शुरुआत ख़राब रही. ज़बर्दस्त फ़ॉर्म में चल रहे जैक कैलिस आते ही चलते बने और मनीष पांडे भी दबाव में रन आउट हो गए. ऐसे में पीटरसन और कोहली की साझीदारी से बंगलौर की पारी संभली.

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत भी ख़राब रही और शॉन मार्श दूसरे ओवर में ही विनय कुमार की गेंद पर आउट हो गए.

लेकिन कुमार संगकारा और मनविंदर बिसला ने पारी संभाली और अंतिम छह-सात ओवरों में युवराज और रवि बोपारा ने तेज़ पारियां खेल कर स्कोर 181 तक पहुँचाया.

युवराज ने 36 रन बनाए जबकि बोपारा ने 42 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+