For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs DC: फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली के खिलाफ हासिल किया खास मुकाम, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है, और दुबई के मैदान पर आज (शुक्रवार) को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें एक-दूसरे का सामना करने उतरी। मैदान पर टॉस जीतकर सीएसके की टीम ने दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करने उतरी सीएसके की टीम दिल्ली की गेंदबाजी के सामने तेजी से रन बना पाने में नाकाम रही और निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 131 रन ही बना सकी और 44 रनों से मैच हार गई।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिये पिछले 2 मैचों में लगातार अर्धशतक जड़ने वाले फाफ डुप्लेसिस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और आज के मैच में 43 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2020: अनुष्का शर्मा के जवाब पर सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सोशल मीडिया ने बयान को तोड़ा

डुप्लेसिस ने इस सीजन के तीसरे मैच में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया और इस दौरान एक बेहद खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। डुप्लेसिस ने आज के मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाये। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शेमरॉन हेटमायर ने दो बार उनका कैच छोड़ने का काम किया।

हालांकि अंत में कगिसो रबाडा की गेंद पर आखिरकार ऋषभ पंत ने कैच लपका और डुप्लेसिस को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। डुप्लेसिस ने अपनी पारी के दौरान 16 रन बनाते ही आईपीएल में 2000 रन बनाने के आंकड़े को पार कर लिया। वह आईपीएल में अब तक 2026 रन बना चुके हैं और 2000 रनों के आंकड़े को पार करने वाले 33वें खिलाड़ी बने। उन्होंने यह आंकड़ा अपनी 74वीं पारी में पार किया।

और पढ़ें: IPL 2020: आखिर क्यों मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे KXIP और RCB के खिलाड़ी

गौरतलब है कि आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी शानदार की और फिर गेंदबाजी में भी दबदबा बनाये रखा और डुप्लेसिस के आउट होने तक चेन्नई की टीम को जबरदस्त दबाव में रखा और अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2018 के बाद से पहली बार सीएसके की टीम के खिलाफ मैच जीतने का काम किया।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने पिछले साल खेले गये तीनों मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराया था और पहली बार प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली की टीम ने आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हराकर लगातार 2 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया और इस लीग में अपना दूसरा मैच जीतकर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 6:03 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+