
दिल्ली के लिये लगाया चौथा सबसे तेज अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम लड़खड़ा रही थी और एक वक्त ऐसा लग रहा था कि शायद यह टीम 120 के आंकड़े को भी पार न कर सके लेकिन मार्कस स्टॉयनिस की धुंआधार पारी के दम पर दिल्ली ने आखिरी के 3 ओवर्स में 57 रन बटोरे और टीम का स्कोर 157 पर पहुंचाया। इस दौरान स्टॉयनिस ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये। उनसे पहले दिल्ली के लिये क्रिस मॉरिस (17 गेंद), ऋषभ पंत (18 गेंद) और वीरेंदर सहवाग (20 गेंद) यह कारनामा कर चुके हैं। सहवाग ने साल 2012 में राजस्थान के खिलाफ, क्रिस मॉरिस ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ और पंत ने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

आखिरी 3 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
इसके साथ ही स्टॉयनिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। मार्कस स्टोयनिस ने पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 49 रन बनाये। इससे पहले साल 2016 में आरसीबी के लिये खेलते हुए कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 57 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल का नाम है जिन्होंने पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 50 रन बनाये।

आखिरी ओवर में पलटा मैच
पंजाब की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में जीत के लिये 13 रन की दरकार थी और मार्कस स्टॉयनिस गेंदबाजी करने उतरे तो मयंक अग्रवाल ने 6,2,4 की बदौलत पहली 3 गेंदों में 12 रन बना लिये। वहीं चौथी गेंद खाली कराने के बाद स्टॉयनिस ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट हासिल कर मैच का टाई करा दिया और सुपरओवर में मैच पहुंचा कर टीम को मौका दिया जहां पर उसे जीत हासिल हुई।


Click it and Unblock the Notifications