IPL 2020: बेकार गई धवन की शतकीय पारी, पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 38वां मैच आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया, जहां पर केएल राहुल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहद जरूरी जीत हासिल की। पंजाब की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के अपने सपने को पूरा करने के लिये अब लीग में बाकी हर मैच को जीतने की दरकार है तो पंजाब की टीम पिछले 2 मैचों से वही करती नजर आ रही है।
दिल्ली के खिलाफ लीग की अपनी चौथी जीत हासिल करके पंजाब की टीम ने 8 अंक पूरे कर लिये हैं और प्वाइंटस टेबल में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने आज के मैच में टॉस जीता और शिखर धवन की नाबाद शतकीय पारी के चलते 164 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने निकोलस पूरन (53), क्रिस गेल (29) और ग्लेन मैक्सवेल (32) की पारियों के दम पर एक ओवर पहले ही 5 विकेट से जीत हासिल की।
और पढ़ें: IPL 2020: होल्डर-मोर्गन ने बायो बबल में रहने को बताया खतरनाक, गिनाई खामियां
दिल्ली की टीम के लिये आज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और जहां शिखर धवन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली तो वहीं दिल्ली के बाकी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सके।
वहीं रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के कप्तान केएल राहुल 15 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल का शिकार बन गये लेकिन क्रिस गेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: DC vs KXIP: सुपरहिट रहे धवन फ्लॉप रही दिल्ली की बैटिंग, पंजाब ने 20 रन पहले रोका
अश्विन ने गेल को बोल्ड कर अपनी टीम की वापसी कराई तो वहीं मयंक अग्रवाल भी रन आउट होकर वापस लौैटे। हालांकि यहां से निकोलस पूरन ने पारी को संभालने का काम किया और 28 गेंदों में 6 चौके और 3 चौके की मदद से 53 रन बनाये और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में 3 चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेली और जिम्मी नीशम ने नाबाद 10 रनों की मदद से जीत हासिल की। दिल्ली के लिये कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications