IPL 2020: पृथ्वी शॉ को पहली गेंद पर बोल्ड कर ऑर्चर ने किया बीहू डांस, देखें वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन 30वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़ी और 13 रनों से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्वाइंटस टेबल में 12 अंक हो गये हैं और वो पहले नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 7 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 8 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच हार गई।
हालांकि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन राजस्थान के खेमे में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।
और पढ़ें: DC vs RR: दुबई में दिल्ली ने फिर जीता आखिरी ओवर का रोमांच, राजस्थान को 13 रनों से हराया
राजस्थान रॉयल्स के लिये तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी की शुरुआत की और पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बोल्ड करके वापस पवेलियन भेज दिया।
जोफ्रा आर्चर ने पृथ्वी शॉ को पहली ही गेंद पर बोल्ड करने के बाद बेहद खास अंदाज में जश्न मनाया और अपने साथी खिलाड़ी रियान पराग के साथ असम के क्षेत्रिय डांस बीहू को किया। उल्लेखनीय है कि जोफ्रा आर्चर के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इससे पहले रियान पराग ने हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर बीहू डांस करके ही जश्न मनाया था। पराग ने 26 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली थी।
और पढ़ें: नहीं रहे न्यूजीलैंड को पहली जीत दिलाने वाले कप्तान जॉन रीड, 92 की उम्र में हुआ निधन
जोफ्रा आर्चर ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की और तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे का विकेट हासिल किया और 19वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस का विकेट हासिल किया। हालांकि आर्चर की शानदार गेंदबाजी के बावजूद राजस्थान की टीम हार से बच नहीं सकी और लीग में दूसरी बार दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
Is the Bihu dance catching up in the @rajasthanroyals squad? 😅😅#Dream11IPL pic.twitter.com/40D9l9mhwC
— IndianPremierLeague (@IPL) October 14, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications