INDvsAUS: टॉस के लिए मैदान पर उतरा 7 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई टीम का उप कप्तान, देखें Video
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर मैच के दौरान कई ऐसे नौतिक मूल्य होते हैं जो सीखे जा सकते हैं। यही वजह है कि लोगों को सीख देने के लिए मैदान पर कई बार ऐसा कुछ किया जाता है जिससे लोग प्रेरणा ले सकें। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बी खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के नन्हें प्रशंसक आर्ची शिलर को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया। इसके बाद उन्हें मैच के शुरुआत के दौरान उन्हें टॉस के लिए अपने साथ भी ले जाया गया।

जन्मदिन बनाया खास:
दरअसल, ‘मेक ए विश आस्ट्रेलिया फाउंडेशन' के कारण ही ऑर्ची का खेलना संभव हो पाया। खबरों के मुताबिक यारा पार्क में ‘बूपा फेमिली डे' के अवसर रविवार को यह घोषणा की गई। एडिलेड के लेग स्पिनर आर्ची के लिए शनिवार को सातवां जन्मदिन यादगार बन गया क्योंकि पेन ने उसी दिन उन्हें जानकारी दे दी थी।
|
टॉस के लिए मैदान पर आए आर्ची:
आर्ची को कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही बता दिया था कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने जा रहे हैं। लैंगर ने उनको यह भी बताया था कि भारतीय टीम के खिलाफ पहले मैच से पूर्व जो ट्रेनिंग सेशन होगा, उसमें वो शामिल होंगे। इस दौरान मैच से पहले वह टीम पेन और विराट कोहली के साथ मैदान पर टॉस के लिए आए।
|
विराट को आउट करने की चाह:
आर्ची ने इस दौरान विराट कोहली को आउट करने की मंशा भी जताई। इसके अलावा नाथन लियोन उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। आपको बता दें कि आर्ची एक दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए सीए की यह एक योजना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को इस तरह के नए नए अनुभव कराने में सहायता की जाती है। पहला टेस्ट मैच शुरू 6 दिसंबर को शुरू हो रहा है।

विराट को आउट करने की चाह:
आर्ची ने इस दौरान विराट कोहली को आउट करने की मंशा भी जताई। इसके अलावा नाथन लियोन उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। आपको बता दें कि आर्ची एक दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए सीए की यह एक योजना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को इस तरह के नए नए अनुभव कराने में सहायता की जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
