Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: चेन्नई ने खास काम के लिए धोनी, रैना और कोच फ्लेमिंग को किया सम्मानित

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल सीजन 12 का पहला मैच कल यानि की 23 मार्च को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ खेलना है। लेकिन इससे पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को चेन्नई फ्रेंचाईजी ने खास काम के लिए इन्हें सम्मानित किया। दरअसल, ये तीनों दिग्गज शुरू से ही चेन्नई के साथ जुड़े हैं। इस कारण बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने इन तीनों को स्मृति चिंह प्रदान किया।

आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी, तब से धोनी, रैना, फ्लेमिंग टीम से जुड़े हैं। फ्लेमिंग ने पहला सीजन बताैर खिलाड़ी खेला था लेकिन अगले ही सीजन में वह टीम के मुख्य कोच बन गए। इन तीनों की माैजूदगी में चेन्नई तीन बार खिताब अपने नाम कर चुका है। सीजन 2011-11 में लागातार खिताब पर कब्जा किया और फिर 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब पर कब्जा किया। धोनी की कप्तानी में ये तीन खिताब आए।

चेन्नई फ्रेंचाईजी से यह सम्मान पाने के बाद कोच फ्लेमिंग ने अपनी खुशी जाहिर की। फ्लेमिंग ने कहा कि हमारी चुनौती फिर से चैंपियन बनना है। यह मुश्किल है, हमारे लिए काम करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। उन्होंने कहा कि हम वापस आ गए हैं और हमें पता है कि अब हमें क्या करना है। हम अनुभवी खिलाड़ियों को पसंद करते हैं क्योंकि वे बड़े पलों की पहचान करते हैं और पिछले साल उन्होंने मेरा दिल जीता। यही फिर से हमारी चुनौती है। बता दें कि 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सीएसके को दो साल का बैन झेलना पड़ा था।

Story first published: Friday, March 22, 2019, 17:38 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+