Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

माराडोना की बालियां नीलाम

अर्जेंटीना के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी दिएगो माराडोना की कान की बालियां अपनी क़ीमत से पाँच गुना अधिक में नीलाम हुई हैं.

नीलामी में इन बालियों की क़ीमत लगी क़रीबन सोलह लाख रुपए.

माराडोना की ये बालियां पिछले साल इटली में उनसे पुलिस ने उस समय ज़ब्त कर ली थीं जब वो वज़न कम करने इटली गए हुए थे.

माराडोना एक ज़माने में इटली के नेपल्स क्लब के लिए खेलते थे और उन पर इतालवी सरकार का काफ़ी टैक्स बकाया है. इसी बकाए राशि की वसूली के तहत उनसे बालियां ली गई थीं.

इटली के बोल्ज़ानो शहर में हुई इस नीलामी में एक महिला ने बालियां खरीदीं और उन्होंने कहा कि वो इससे संतुष्ट हैं.

इन बालियों से जो क़ीमत मिली हैं उसका कुछ हिस्सा टैक्स की बकाया राशि चुकाने में जाएगा.

ऐसा पहली बार नहीं है जब माराडोना का कोई सामान उनसे लिया गया है. इससे पहले 2006 में जब वो नेपल्स गए थे तो पुलिस ने उनकी रोलेक्स घड़ियां ज़ब्त की थीं.

बीबीसी के डंकन केनेडी कहते हैं कि इटली की पुलिस माराडोना को टैक्स नहीं देने के मामले में क़ानूनी वजहों से गिरफ़्तार नहीं कर सकती.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+