For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : इंडिया-A का यह खिलाड़ी गलती से मैदान पर एक ग्लव के साथ खेलने उतरा

नई दिल्ली। देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए और इंडिया सी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह पक्की करने के मकसद से उतरीं। इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंडिया ए की पारी के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। जब बल्लेबाजी करने आए अंकित बवाने अपना एक ग्लव पवेलियन में ही छोड़ आए।

पवेलियन में ही भूल गए अपना ग्लव:

दरअसल, 45वें ओवर में दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद अंकित बवाने बल्लेबाजी करने के लिए पवेलियन से जब पिच की आधी दूरी पर पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने एक हाथ का ग्लव पवेलियन में ही भूल आए हैं। इसके बाद उनकी टीम के साथ खिलाड़ी ने मैदान पर आकर उन्हें भूला हुआ ग्लव दिया। इस घटना के बाद बवाने खुद हंस रहे थे और बाकि मैदान पर खड़े खिलाड़ी भी हंसने लगे।

इससे पहले भी हुई है ऐसी घटना:

ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी में विक्टोरिया के बल्लेबाज फवाद अहमद नंबर 11 पर बल्लेबाजी के लिए मैदान में आ रहे थे। पर उनके हाथ में बल्ला नहीं था। उन्‍होंने पैड, ग्लव्स, हेलमेट सबकुछ पहना हुआ था बस बैट लान भूल गये। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैच का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाई दे रहा है फवाद अहमद बल्लेबाजी के लिए मैदान में आ रहे हैं। उन्‍होंने अपने हाथों में ग्लव्स पहन रखे हैं। सीमा रेखा से 20 से 25 मीटर अंदर आने के बाद उन्हें याद आया कि उन्‍हें बल्‍लेबाजी करनी है। पर वो अपना बल्ला लाना भूल गए। इसके बाद फवाद लौटकर डगआउट की तरफ वापस आते हैं। जहां एक खिलाड़ी उनको बल्ला थमाता है।

शुभमन गिल ने दिलाई जीत:

शुभमन गिल ने दिलाई जीत:

कार्तिक के आउट होने के बाद बवाने खास कमाल नहीं दिखा पाए और पहली गेंद पर ही पुल शॉट लगाने के चक्कर में कैच थमा बैठे।अंकित बावने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें इस मुकाबले में बावने की टीम इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल (नाबाद 106) के शानदार शतक की मदद से इंडिया-सी ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडिया-ए को छह विकेट से हराकर देवधर ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।

Story first published: Friday, October 26, 2018, 14:22 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+