Deodhar Trophy: शुभमन गिल-मयंक अग्रवाल के तूफान में उड़ी इंडिया ए, 232 रनों से हराया
नई दिल्ली। घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए की टीम का हार का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। हनुमा विहारी की कप्तानी वाली इस टीम को पहले मैच में 108 रनों की हार झलनी पड़ी थी जबकि शुक्रवार को यहां झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में इंडिया सी के खिलाफ उसे 232 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंडिया सी की टीम सीरीज से बाहर हो गई है। देवधर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को मयंक अग्रवाल (120) और कप्तान शुभमन गिल (143) की शतकीय पारियों का जलवा देखने को मिला जिसके दम पर इंडिया सी की टीम ने इंडिया के सामने 366 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बाद अब एमएसके ने दिया फारुख इंजीनियर को जवाब, ऐसे निकाली भड़ास
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने एक बार फिर निराश किया और जलज सक्सेना (41-7) की धारदार गेंदबाजी के सामने महज 134 रनों पर ढेर हो गई।

शुभमन गिल-मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी
देवधर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को इंडिया सी की टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। इंडिया सी के लिए शुभमन गिल और भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 226 रनों की साझेदारी की। पहले विकेट के लिए लिस्ट ए मैचों में भारत की ओर से की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी है जबकि ओवरऑल दूसरे नंबर पर है। इससे पहले संजू सैमसन और सचिन बेबी ने इसी साल अक्टूबर में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तीसरे विकेट के लिए 338 रनों की साझेदारी की थी।

ताबड़तोड़ शतक लगा खड़ा किया विशाल स्कोर
इंडिया सी के लिए मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों का सामना कर 120 रनों की पारी खेली जिसमें मयंक ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं दूसरे छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल ने 142 गेंदों का सामना करते हुए 143 रनों की पारी खेली जिसके दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इंडिया सी की टीम ने हनुमा विहारी की गेंद पर मयंक अग्रवाल के रूप में पहला विकेट खोया। जबकि शुभमन गिल को आर अश्विन ने वापस पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये प्रियम गिल 16 रन ही बना सके लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 72 रनों की तूफानी पारी खेली। दिनेश कार्तिक पांच रनों पर नाबाद लौटे।

जलज की गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई इंडिया ए
जवाब में खेलने उतरी इंडिया-ए टीम 29.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 134 रन ही बना सकी। उसके लिए देवदत्त पाडीकल ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि भार्गव मेरेई ने 30 जबकि ईशान किशन ने 25 रनों का योगदान दिया। कप्तान हनुमा विहारी खाता भी नहीं खोल सके।
मध्यक्रम और निचले क्रम के लिए काल बने जलज के अलावा इशान पोरेल ने दो विकेट लिए जबकि धवल कुलकर्णी को एक सफलता मिली। यह इंडिया ए की टीम के लिए टूर्नामेंट की लगातार दूसरी बड़ी हार है जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब इंडिया बी और इंडिया सी की टीम के बीच प्री-फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। जिसके बाद यही दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में सोमवार को एक-दूसरे का सामना करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
