Deodhar Trophy: रितुराज-अपराजित के सामने फेल हुई अश्विन की गेंंदबाजी, इंडिया बी ने 108 रनों से हराया
नई दिल्ली। झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुरु हुए घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी का पहला मैच इंडिया ए बनाम इंडिया बी की टीम के बीच खेला गया। हनुमा विहारी का कप्तानी में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली इंडिया बी की टीम ने रितुराज गायकवाड़ और बाबा अपराजित के दम पर जबरदस्त शुरुआत की। रितुराज गायकवाड़ ने 113 रनों की पारी खेली जबकि बाबा अपराजित ने 101 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी की बदौलत इंडिया बी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 302 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम 194 रनों पर सिमट गई और पहले मैच में 108 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बाद अब एमएसके ने दिया फारुख इंजीनियर को जवाब, ऐसे निकाली भड़ास

इंडिया बी ने की खराब शुरुआत, पंचाल जल्द हुए आउट
पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली टीम के लिए रूस कलारिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद सिराज के खाते में 2 और कृष्णप्पा गौतम ने एक विकेट चटकाया। इस पारी में 3 रन आउट भी देखने को मिले, जिससे साफ हो गया कि बल्लेबाजों के बीच ताल-मेल की काफी समस्या है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया बी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 16 रन के स्कोर पर प्रियांक पांचाल (3) का विकेट खो दिया। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये यशस्वी जयसवाल (31) ने रितुराज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए पारी को संभाली लेकिन 63 के कुल स्कोर पर अश्विन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।

अपराजित-गायकवाड़ ने संभाली पारी, लगाये शतक
यहां से गायकवाड़ और बाबा अपराजित ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 158 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने रितुराज को LBW कर वापस पवेलियन की राह दिखाई।
केदार जाधव बल्लेबाजी करने आये लेकिन 5 रन बनाकर अश्विन की गेंद का शिकार हुए। बाबा अपराजित ने 101 रनों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाये। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके 4 छक्के लगाये।

हनुमा विहारी के अलावा सारे बल्लेबाज हो गए ढेर
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम के लिए कप्तान हनुमा विहारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। हनुमा विहारी ने 59 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके लगाये। हनुमा विहारी के अमनदीप खरे (25) और इशान किशन (26) रन बना सके। इंडिया बी की टीम सधी शुरुआत को बरकरार न रख सकी और 194 रन पर ढेर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
