For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

देवधर ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर इंडिया बी बनी चैंपियन, अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

धर्मशाला। यहां खेले गए देवधर ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक को 6 विकेट से हराकर इंडिया बी ने खिताब पर कब्जा कर लिया है। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 279 रन बनाए। जवाब में इंडिया बी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि कर्नाटक के बल्लेबाज आर समर्थ (107) ने जरूर शानदार शतक जड़ा लेकिन वे अपनी टीम को इतने बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए जहां से उनकी टीम जीत हासिल तर पाती। लेकिन उन्हें इस पारी का ईनाम मैन ऑफ द मैच के रूप में मिला।

कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्राफी में रनों का अंबार लगाने वाले मयंक अग्रवाल इस टूर्नामेंट में अपना जलवा नहीं दिखा पाये। वे फाइनल में केवल 14 रन बनाकर रन आउट हो गये। कप्तान करुण नायर (10), पवन देशपांडे (13) और स्टुअर्ट बिन्नी (2) के जल्दी आउट होने से कर्नाटक का स्कोर चार विकेट पर 64 रन हो गया। पिछले दो मैचों में क्रमश: 117 और 85 रन बनाने वाले समर्थ ने फिर से एक छोर संभाले रखा। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने लिस्ट ए में अपना तीसरा शतक जमाया। उन्होंने 120 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-बी ने 48.2 ओवरों में चार विकेट पर 281 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंडिया-बी की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (58) और अभिमन्यु ईश्वरन (69) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर (61) और मनोज तिवारी (नाबाद 59) ने भी अर्धशतक जमाये।

Story first published: Friday, March 9, 2018, 8:32 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+