Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैंस को फिर से देखने को मिल सकता है मिनी IPL, पांच साल पहले हुआ था टूर्नामेंट बंद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) एक बार फिर से मिनी आईपीएल यानी कि चैंपियंस ट्राॅफी को लाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार 5 नवंबर को हुई मीटिंग के दाैरान चैंपियंस लीग को फिर से शुरू करवाने की चर्चा की गई है। चैंपियंस लीग को 5 साल पहले बंद कर दिया था, इसका आखिरी टूर्नामेंट साल 2014 में खेला गया था। ज्यादा लोकप्रियता ना हो पाने के कारण चैंपियन्स लीग टी-20 टूर्नमेंट को तुरंत प्रभाव से खत्म करने का निर्णय किया गया था।

अब गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में मुद्दा सामने आया है कि कि बंद हुई चैंपियंस लीग के साथ को कैसे भरा जाए। यह टूर्नामेंट सितंबर-अक्तूब के महीने 15-20 दिन के लिए होता था। साैरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद अब भारतीय क्रिकेट में कई बदलाब आने के चांस हैं। अगर दर्शकों को फिर से मिनी आईपीएल देखने को मिलता है तो इससे बीसीसीआई को वित्तीय फायदा भी मिलेगा।

बैठक में आईपीएल के चीफ ऑपरेटिंग अफसर हेमांग अमिन ने गवर्निंग काउंसिल को बताया था कि चैंपियंस लीग सितंबर और अक्टूबर में 15 से 20 दिन तक आयोजित की जाती थी। इसके आयोजन की वजह बीसीसीआई को आर्थिक फायदा देना है। इसके अलावा आईपीएल टीमों का आईसीसी के एसोसिएट देशों से मुकाबले की बात पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि जुलाई और अगस्त में आईपीएल टीमें एसोसिएट देशों में जाकर मैच खेल सकती हैं। यही नहीं बैठक में ये भी कहा गया कि आईपीएल टीमें विदेश में एक-दूसरे से फ्रेंडली मैच खेल सकती हैं जिससे पूरी दुनिया में आईपीएल के और फैंस बढ़ें। हालांकि इस मुद्दे पर बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर बड़े ग्रुप के साथ चर्चा की जानी चाहिए।

Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 13:49 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+