Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम में कोविड मामलों के बावजूद BCCI नहीं भेजेगा इंग्लैंड में खिलाड़ियों का कोई रिप्लेसमेंट

नई दिल्लीः इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम में कोरोना का खतरा बढ़ने के बावजूद बीसीसीआई द्वारा किसी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट भेजे जाने की उम्मीद नहीं है। भारतीय टीम तीन हफ्ते का लंबा ब्रेक लेने के बाद डरहम के लिए निकल चुकी है जहां पर उसको प्रैक्टिस मैच खेलना होगा। खास बात यह है कि टीम के पास विकेटकीपर नहीं है क्योंकि पंत कोविड पॉजिटिव होने के बाद क्वारेंटीन में हैं और रिद्धिमान साहा को भी सेल्फ आइसोलेट किया गया है क्योंकि उनका नजदीकी संपर्क ट्रेनिंग सहायक ध्यानचंद से हुआ था जो कोविड पॉजिटिव हैं।

हालांकि बीसीसीआई का मानना है पंत अपने क्वारेंटीन के अंतिम चरण में हैं और उनकी तबीयत भी खराब नहीं है, ऐसे में किसी नए खिलाड़ी को टीम में जोड़ने की कोई जरूरत नहीं होगी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबकि बीसीसीआई ने किसी नए खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजने की संभावना से इंकार किया है।

भारत ने पहले ही कोरोना को ध्यान में रखकर टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्सीय टीम चुनी है। ऊपर से भारत अभी भी यूके में रेड लिस्ट में है जिसका मतलब है यहां से आने वाले प्लाईट को लेकर प्रतिंबध लागू हैं। टीम के पास चार स्टैंडबाई खिलाड़ी भी मौजूद हैं जो हर स्थिति में किसी ना किसी का रिप्लेमसेंट बन सकते हैं।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल ऐसी ही स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने में कामयाबी हासिल की है, हालांकि वहां खिलाड़ियों के लगातार निकलने का कारण चोट थीं।

साहा के अलावा, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और स्टैंडबाय सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी, लंदन में थ्रोडाउन विशेषज्ञ गारनी के करीबी संपर्क होने के कारण 10 दिनों के लिए आत्म-पृथकवास में हैं। यह देखने की जरूरत है कि क्या ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं, क्योंकि शुभमन गिल पैर की चोट से जूझ रहे हैं। पंजाब के इस सलामी बल्लेबाज को हालांकि सीरीज से बाहर नहीं किया गया है।

फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रोजाना टेस्ट चल रहा है ताकि कोविड को लेकर कोई स्थिति खराब ना हो।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 8:55 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+